क्षेत्र में किसानों को नहीं मिल रहा खाद- मास्टर महकार नागर

ग्रेटर नोएडा:एक तरफ जनपद गौतमबुद्धनगर को यूपी की शो विन्डो के रूप में दर्शाया जा रहा है,दूसरी तरफ जनपद का किसान अपनी विभिन्न समस्याओ को लेकर लगातार आंदोलन करने को मजबूर है आलम तो यह है कि गैंहू बिजाई के समय पर डीएपी उर्वरक के लिए मारा मारी थी और अब गोदामों यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है।किसान परेशान होकर निजी दुकानों से नकली व मंहगे खाद खरीदने को विवश हैं।यदि अति शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो होगा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। जिसके लिए शासन प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होंगे।
यह घोषणा भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना,ने कहाकि सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है, इन्हें किसान का दुख दर्द दिखाई नहीं दे रहा है।गोलबंद होकर आवाज बुलंद करनी ही होगी।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर,एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना ,एनसीआर प्रमुख सत्यवीर मुखिया, उपाध्यक्ष यशपाल नागर, सुखवीर नागर, नेपाल दरोगा, लीलू नागर, सतीश कसाना,लौकेश कसाना,अनिल बैसोया, भानू प्रकाश शर्मा,अमन शर्मा ,अतुल भाटी,आदि पदाधिकारी मौजूद थे।






