ग्रेटर नोएडा

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया जंतर–मंतर (नई दिल्ली) का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने  जंतर–मंतर (नई दिल्ली) का शैक्षिक भ्रमण किया ,इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर सीखने का अवसर प्रदान करना तथा भारत की वैज्ञानिक विरासत और प्राचीन खगोल विज्ञान से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने जंतर–मंतर में स्थित विशाल खगोलीय यंत्रों, उनकी संरचना और उनके उपयोग को देखकर गहरी जिज्ञासा और उत्साह प्रकट किया।

शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और जंतर–मंतर के ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। बच्चों ने उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे, आवश्यक बिंदु नोट किए तथा स्मृति के रूप में चित्र भी लिए।

यह शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिससे उनमें भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति गर्व, जिज्ञासा और सीखने की इच्छा को और अधिक प्रबल किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!