हेड कांस्टेबल से सबइंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर लोगों ने दी बधाई
बिलासपुर: दनकौर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल हरिभान सिंह यादव का पुलिस विभाग पदोन्नति होने पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने उनको बधाई दी।
बता दे कि जिला मैनपुरी के किसान परिवार से जन्मे हरिभान सिंह यादव 1992 से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं। 1992 में हरिभान सिंह कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए 2018 में हेड कांस्टेबल बने 2025 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति हुई। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व पुलिसकर्मियों द्वारा उनको बधाई दी।
इस मौके पर पवन भाटी, राहुल भाटी, गौरव भाटी, साबिर कुरैशी, हिब्जूर्हमान खां, अरसद खान, गोपाल बसु, अजय नागर, श्रीपाल नागर साहित बिलासपुर चौकी प्रभारी अनूप दीक्षित, सबइंस्पेक्टर अंकित सक्सेना, सब इंस्पेक्टर सुमित, कांस्टेबल सुबोध शर्मा, अनुज लाम्बा सहित बाजार व क्षेत्र के सम्मानित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे।





