बुलन्दशहर

चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बुलंदशहर: आज जिला कृषि औधोगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी बुलंदशहर के तत्वाधान मे आज रविन्द्र नाटयशाला प्रदर्शनी मैदान बुलंदशहर मे जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी, समाजसेवी मनोज उपाध्याय एडवोकेट, राम दिवाकर, संयोजक प्रशांत जौहरी एडवोकेट ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करतथा माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता मे प्रतिभागी छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुये नगर मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से बच्चो का बौद्धिक विकास होता है तथा बच्चो के अन्दर की कला, उनकी सोच तूलिका एवं रंगो के माध्यम से चित्रण के रूप मे सामने आते है। इस जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन से बाल चित्रकारो को कला के क्षेत्र मे आगे बढने का अवसर प्राप्त होता है।कार्यक्रम संयोजक प्रशांत जौहरी एडवोकेट ने बताया कि6 वर्गो मे आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता मे जनपद के कोने कोने से1280 छात्र- छात्राओ ने भाग लिया। उन्होने बताया कि कक्षा 5 तक के छात्र किसी भी बिषय पर चित्रण कर सकते थे।जूनियर वर्ग के विधार्थीयो ने डिजाइन या कार्टून या प्राकृतिक चित्रण,आलेख,किसी समाजिक बुराई को दूर करने पर चित्रण किया।

माध्यमिक वर्ग के प्रतिभागीयो नेजय जवान जय किसान, प्लस पोलियो,ट्रेफिक समस्या, आतंकवाद, सर्वधर्म सदभाव, पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण,स्वच्छता अभियान पर चित्रण किया।

उच्च वर्ग के प्रतिभागीयो ने मानव आकृति चित्रण, प्रदर्शनी मेला,लोक संगीत ,महान व्यक्तित्व, वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर सुन्दर चित्रण किया।

आयोजन समिति के द्वारा प्रतिभागीयो को अल्पाहार मे बिस्कुट पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध करायी गयी,कार्यक्रम को सफल बनाने मे राहुल सक्सैना एडवोकेट, योगेश सैनी एडवोकेट, अनुज जौहरी ,नितिन शर्मा, , अनूप जौहरी , डा०बसुनधरा सकसेना, चिन्तन चौधरी,रीनू सिहं,महेशकुमार ,शुभम शर्मा सहित बेसिक शिक्षा बिभाग के शिक्षको का सहयोग रहा,

रिपोर्टर संजय गोयल सह संपादक( ग्लोबल न्यूज 24×7)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!