शिक्षण संस्थान

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग के इको क्लब द्वारा एनएसएस यूनिट–5 के सहयोग से आज पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ परिसर के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान (क्लीन-अप ड्राइव) का सफल आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ और हरित परिसर के महत्व को रेखांकित करना था।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी का भी बोध होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

स्वच्छता अभियान के तहत विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कचरा संग्रहण एवं साफ-सफाई की गई। साथ ही प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा पृथक्करण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इको क्लब समन्वयक डॉ. शिवानी, एनएसएस यूनिट–5 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. श्रुती कंवर, मेंटर डॉ. अंजू सहित विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. ममता रानी, डॉ. शालिनी भारद्वाज, डॉ. पूजा जैन, डॉ. यशवंत कुमार एवं इको क्लब व एनएसएस के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!