बुलन्दशहर

नगर पंचायत और पुलिस ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक पैठ बाजार 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक पैठ शुक्रवार को नहीं लगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने स्टेट हाईवे के समीप अज़ीज़ाबाद रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ पर रोक लगा दी। उन्होने बताया कि कांवड़ यात्रियों के आवागमन को सुचारू और सुरक्षित बनाये रखने के लिए पैठ स्थगित करना आवश्यक हो गया था। विदित हो कि साप्ताहिक पैठ प्रत्येक शुक्रवार को लगती है जिसके चलते स्टेट हाइवे पर जाम की स्थिति अक्सर बन जाती है। पैंठ में आने वाले दुकानदारों और ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है जिसके कारण जाम लग जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पैंठ पर रोक लगाई गई।

दूसरी ओर बिना किसी पूर्व सूचना पैंठ पर रोक लगाने से पैंठ में आने वाले दुकानदारों में रोष व्याप्त रहा उनका कहना था कि यदि पैठ पर रोक लगाई जानी आवश्यक थी तो पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी जिससे उन्हें आवागमन में अनावश्यक यात्रा व्यय हानि नहीं होती। आगामी शुक्रवार को साप्ताहिक पैठ पुनः पूर्ववत जारी रहेगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!