गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जीआईएमएस के संयुक्त सहयोग से क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन गतिविधि आयोजित

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू), ग्रेटर नोएडा एवं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जीआईएमएस (जीआईएमएस) के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस छात्रों के लिए इंडोर क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल छात्रों को फॉरेंसिक विज्ञान की व्यवहारिक प्रक्रियाओं से जोड़ना तथा उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना था।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. अंजू रानी (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं डॉ. अमित शर्मा (प्रोफेसर एंड हेड) का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। साथ ही डॉ. अभिषेक यादव (जूनियर रेज़िडेंट) कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रो. धनलक्ष्मी (डीन), डॉ. रेखा पुरिया (विभागाध्यक्ष) एवं डॉ. ललिता मेहरा (सहायक प्रोफेसर) ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में छात्रों — शाक्षी, वर्षा चौहान, श्वेता तिवारी, आर्यन भारद्वाज एवं सुप्रीत प्रजापति — की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। इंडोर क्राइम सीन सेटअप के माध्यम से प्रतिभागियों ने जांच प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझा और फॉरेंसिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
यह संयुक्त पहल मेडिकल एवं फॉरेंसिक शिक्षा के मध्य समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम सिद्ध हुई।







