सर्व समाज का हित सिर्फ बहुजन समाज पार्टी में
प्रदेश की जनता बहिन मायावती को बनायेगी मुख्यमंत्री

औरंगाबाद (बुलंदशहर )बहुजन समाज पार्टी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सर्व समाज का हित बसपा में है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बार मजबूती से चुनाव में विजय हासिल करने और बहिन मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जाना ठान लिया है।
पार्टी कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक को मेरठ मंडल प्रभारी रोहताश सिंह जाटव ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की आवाज बनकर बहिन मायावती पार्टी को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। इस बार पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सैक्टर व बूथ कमेटी बनाकर जी जान से जुटकर पार्टी को चुनाव में विजयी बनाने और बहिन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की ठान चुका है। वर्ष 2027 में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी और बहिन मायावती मुख्यमंत्री बन कर प्रदेश में कानून व शांति का सुराज स्थापित करेंगी। तभी सर्व समाज का भला हो सकेगा। प्रदेश की जनता बहिन मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में पुनः देखना चाहती है।
इस अवसर पर हाई कमान के निर्देश पर और जिला कार्यकारिणी की संस्तुति पर पूर्व प्रत्याशी नाज मौहम्मद खान को जिला उपाध्यक्ष, सत्यदेव गौतम एडवोकेट को जिला सचिव तथा धर्म पाल सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने की। इस अवसर पर प्यारे लाल जाटव अनिल प्रधान ,नाज मौहम्मद खान कुंवर मौहम्मद अब्दुल्ला प्रेमपाल गजराज गौतम बाबूलाल गौतम धर्मवीर मोनू योगेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







