सिंथेटिक दूध की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डेरी पर की छापामार कार्रवाई
सैंपल लिए औरंगाबाद में दही का लिया सैंपल

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एक गांव में दूध डेरी पर सिंथेटिक दूध बिक्री की गोपनीय शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ डेयरी पर छापा मारा। उपलब्ध दूध का सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा। टीम ने औरंगाबाद में भी एक दुकान से दही का सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा।
अगौता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहरा में सिंथेटिक दूध बिक्री की जानकारी मिलने पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनीत कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्म सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना ने टीम के साथ मूलचंद शर्मा की डेयरी पर पहुंचकर दूध का सैंपल लिया। राना ने लिए गए सैंपल को प्रयोगशाला भेजे जाने और अधोमानक पाये जाने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।
टीम ने औरंगाबाद में बालका रोड के समीप श्री राम मार्केट में विशाल की दुकान पर पहुंचकर दही का सैंपल लिया। पिछले दिनों पनीर की तलाश में भी टीम ने इस दुकान पर पनीर की तलाश की थी लेकिन पनीर का कोई स्टॉक नहीं मिला था।
टीम में खाद्म सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना,खाद्म सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





