पुलिस और सुरक्षाबलों ने फिर किया समूचे कस्बे में फ्लैग मार्च
नागरिकों को दिलाया पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का ठोस भरोसा

औरंगाबाद( बुलंदशहर )विश्व में मची हलचल और होली के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए समूचे कस्बे में फ्लैग मार्च कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया।
थाना प्रभारी रामनरायण सिंह के नेतृत्व में पी ए सी, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस के जवानों ने मंगलवार को पवसरा रोड तिराहे से फ्लैग मार्च शुरू किया। चाक चौबंद जवानों ने टंकी रोड वाल्मीकि चौक स्याना सिकंदरा भावसी रोड जहांगीराबाद रोड मेन बाजार मौहल्ला सादात नयी बस्ती आदि में फ्लैग मार्च किया और जहां कस्बे वासियों को भरपूर सुरक्षा व्यवस्था का ठोस भरोसा दिलाया वहीं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों बदमाशों को कठोर कार्रवाई का संकेत देने में कोई कोताही नहीं बरती। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने लोगों को शांति और सद्भाव पूर्वक रमजान होली एवं ईद पर्व मनाने की अपील की और कहा कि गड़बड़ी करने का लेशमात्र भी प्रयास निश्चित रूप से जेल में पहुंचा देगा। किसी भी तरह की नाजायज गैर कानूनी हरकत नाकाबिले बर्दाश्त होगी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





