बुलन्दशहर

प्रधान पति सहित चार के खिलाफ किशोर की हत्या का मामला दर्ज 

सराय छबीला के किशोर चाहत कुमार की हत्या का मामला, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )पुलिस ने सराय छबीला की प्रधान मालती देवी के पति,जेठ पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

कोतवाली देहात बुलंदशहर की नई मंडी चौकी पर दी गई तहरीर में सराय छबीला निवासी कृष्ण पाल लोधी ने अपने चौदह वर्षीय पुत्र चाहत कुमार को पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कराया है। मृतक के पिता ने चाहत कुमार की हत्या के आरोप में मुकेश कुमार पुत्र देश राज लोधी,रवि कुमार पुत्र देशराज लोधी, मनोज कुमार पुत्र कमला रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार सभी निवासी ग्राम सराय छबीला को नामजद कराया है। नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को तलाशा लेकिन सभी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। सभी को शीघ्र ही बंदी बना कर जेल भेजा जायेगा।

विदित हो कि हत्या के आरोप में नामजद कराये गये मुकेश कुमार वर्तमान ग्राम प्रधान मालती देवी के पति हैं।और शेष उनके परिवार जन हैं।

रिपोर्टर -राजेंद्र अग्रवाल अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!