एक्सोटिका फ्रेस्को एओए द्वारा द्विवार्षिक समारोह में कर्मचारियों को किया सम्मानित

नोएडा:एक्सोटिका फ्रेस्को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने अपने रखरखाव एवं सुरक्षा टीम के सदस्यों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने हेतु द्विवार्षिक स्टाफ रिवार्ड्स एवं रिकग्निशन समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर कुल 14 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सुरक्षा, हाउसकीपिंग, प्लंबिंग तथा अन्य तकनीकी कार्यों से जुड़े सदस्य शामिल थे। इन सभी ने सोसाइटी में विभिन्न इन-हाउस कार्यों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नई पहल के रूप में, मेंटेनेंस ऑफिस के पास “वॉल ऑफ फेम” स्थापित किया गया है, जिससे निवासी सम्मानित कर्मचारियों को जान सकें और उनके कार्यों की सराहना कर सकें।
एओए के महासचिव श्री सुरोजित दासगुप्ता ने कहा कि “हमारी टीम सोसाइटी की रीढ़ है। यह पहल उनके प्रयासों को सम्मानित करने और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देने के लिए है।”
एओए की अध्यक्ष श्रीमती कविता कुमार राजेश ने कहा कि“कर्मचारियों का सम्मान करना उच्च मानकों को बनाए रखने और मजबूत सामुदायिक भावना विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”






