शिक्षण संस्थान

आर के पब्लिक सिटी ब्रांच में पारस गर्ग की शत प्रतिशत उपस्थिति 

नर्सरी में अनाया, जूनियर में मंजिल सैनी और सीनियर वर्ग में रोनिश अव्वल 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)आर के पब्लिक स्कूल सिटी ब्रांच में रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। पारस गर्ग की उपस्थिति शत् प्रतिशत रही। रोनिश ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मंजिल सैनी ने जूनियर वर्ग में तथा अनाया ने नर्सरी वर्ग में टाप किया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रबंधक मौहम्मद अली ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,

सिटी ब्रांच में आयोजित वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ प्रबंधक मौहम्मद अली ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने बच्चों को अनुशासन और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी।

प्री-नर्सरी में अनाया, यूकेजी में शादिया एल के जी में नायरा पहले स्थान पर रहे।

कक्षा एक में मंजिल सैनी,दो में फाहद ,तीन में यशी, चार में खुशी सैनी और कक्षा पांच में आयुष पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा छह में अरुबा सात में रोनिश कुमार और आठ में रिदा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग में रोनिश कुमार ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया। जूनियर वर्ग में मंजिल सैनी ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया और नर्सरी वर्ग में अनाया ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया।

सर्वाधिक उपस्थित पुरस्कार पारस गर्ग के नाम रहा जिसकी उपस्थिति शत् प्रतिशत रही।

प्रबंधक ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं टृाफी प्रदान कर सम्मानित किया ‌। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!