परशुराम जन्मोत्सव पर रानऊ में हुआ भव्य ब्राह्मण सम्मेलन
वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन से हुआ शुभारंभ, समाज की एकजुटता पर जोर

शिकारपुर: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को विधानसभा शिकारपुर के गांव रानऊ स्थित अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसोर्ट में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा द्वारा समस्त ब्राह्मण समाज के सहयोग से भव्य ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिकारपुर विधानसभा समेत जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से हजारों की संख्या में विप्र बंधुओं ने सहभागिता कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

शिकारपुर के बदायूं हाईवे पर गांव रानऊ स्थित अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसोर्ट में परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक हो गया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एवं आयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को आत्मसात करते हुए सर्वसमाज के हित में कार्य करता आया है। उन्होंने यूजीसी से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज के बच्चों के हितों की रक्षा के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कुश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी का विरोधी नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति सजग और संघर्षशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों के निर्माण में ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे स्मरण रखना आवश्यक है। साथ ही वर्ष 2027 को देखते हुए सर्वसमाज के बीच विश्वास को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
ब्राह्मण सम्मेलन की अध्यक्षता शिवचैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने की। इस मौके पर अजय त्यागी, राकेश पाठक, मनोज शर्मा खेड़िया, ललित शर्मा, श्रीओम शर्मा जयरामपुर, सुरेश चंद, नरेश चंद, महेंद्र शर्मा, राजेश, सुशील कुमार शर्मा, शिव नारायण शर्मा, डीके शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, राजेश्वर सिंह सहित हजारों ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






