बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह एवं समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






