ग्रेटर नोएडा

लू के चलते गौतमबुद्धनगर में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का होगा समय

ग्रेटर नोएडा:दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। गौतमबुद्धनगर में लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। कल यानी 27 अप्रैल से स्कूल नए समय पर खुलेंगे।

गौतमबुद्धनगर में पड़ रही भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, IB, UP Board) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है।

यह आदेश 27 अप्रैल से प्रभावी होगा और अगले आदेश तक लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली लू से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!