बुलन्दशहर

बुलंदशहर तहसील में गौ भक्तों ने सौंपा ज्ञापन, गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसमर्थन

बुलंदशहर:गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने, संपूर्ण भारतवर्ष में गौ हत्या बंद कराने तथा गौ संरक्षण हेतु गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज बुलंदशहर तहसील परिसर में बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने एकत्र होकर एस.डी.एम./तहसीलदार महोदय को महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम के तहत प्रातः राजे बाबू पार्क, काला आम से भक्ति संकीर्तन एवं जागरूकता यात्रा प्रारंभ हुई, जो कचहरी एवं डी.ए.वी. फ्लाईओवर मार्ग से होते हुए तहसील पहुंची। वहां उपस्थित सभी गौ भक्तों ने एक स्वर में गौ माता के सम्मान, सुरक्षा एवं संरक्षण एवं गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू कराने तथा केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय और गौचर बोर्ड के गठन की मांग उठाई।

इस अवसर पर जिला गौ प्रचारक दासानुदास अतुल कृष्णदास (गौ-भक्तमाली), मधुर श्याम गुप्ता, शशांक ठाकुर, के. के. वर्मा एडवोकेट, रितेश शर्मा, आचार्य कृष्ण मिश्र, चिन्मय कौशिक, मयंक वशिष्ठ (धंशु), बॉबी राजपूत, रोहित राजपूत, ओमप्रकाश जालान, निधि गर्ग सहित अनेक गौ भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गौ माता के सम्मान के लिए निरंतर जनजागरण चलाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़,24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!