बुलन्दशहर

लगातार चार दिन से घरेलू गैस का वितरण ठप्प ,उपभोक्ताओं में मचा हुआ है हाहाकार 

एजेंसी के मालिक कर्मचारी पर उपभोक्ताओं के फोन रिसीव नहीं करने का लगा आरोप

औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्रिंस एच पी गैस एजेंसी पर लगातार चार दिन से घरेलू गैस आपूर्ति ठप्प चली आ रही है। गुरुवार को उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस वितरण हुआ था। उसके बाद से उपभोक्ताओं को बिना गैस लिए ही वापस लौटने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

एक बार फिर से प्रिंस एच पी गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों का अकाल पड़ा हुआ है। गैस एजेंसी संचालकों और कर्मचारियों की बेरुखी का आलम यह है कि उपभोक्ताओं के फोन काल तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें कस्बे से बाहर ख्वाजपुर गोदाम पर पहुंचकर बिना गैस लिए वापस लौटने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। गोदाम पर पहुंचने पर गैस कल मिलेगी का बहाना बनाकर टरका दिया जाता है।

एच पी सी एल अधिकारियों ने कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों के अकाल को खत्म करने के उद्देश्य से वैकल्पिक व्यवस्था कर एक दिन के अंतराल पर आसपास के गैस वितरकों की मदद से गैस वितरण शुरू कराया था। लेकिन तीन दिन गैस वितरण किये जाने के बाद एक बार फिर से तमाम व्यवस्था चरमरा गई है। आलम यह है कि उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए मारा मारा फिर रहा है उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!