इम्पैक्टराइज फाउंडेशन का शुभारंभ; लेबर डे पर 120 सेवा कर्मियों का सम्मान

नोएडा:लेबर डे के अवसर पर एक सार्थक पहल करते हुए इम्पैक्टराइज फाउंडेशन का औपचारिक शुभारंभ एक्सोटिका फ्रेस्को, सेक्टर 137, नोएडा में किया गया। इस अवसर को खास बनाते हुए सोसाइटी के लगभग 120 सेवा कर्मियों को स्नैक्स और चाय के साथ सम्मानित किया गया, उनके समर्पण और समुदाय के प्रति अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष, श्रीमती कविता कुमार राजेश ने कहा, कि “इम्पैक्टराइज फाउंडेशन इस विश्वास पर आधारित है कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सेवा कर्मियों का सम्मान कर इस यात्रा की शुरुआत करना हमारे सम्मान, कृतज्ञता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति संकल्प को दर्शाता है।”
महासचिव, श्रीमती अंखी दासगुप्ता ने कहा,“हमारा उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर शिक्षा, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सार्थक योगदान देना है, साथ ही हर कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।”
इस कार्यक्रम में ट्रस्टी श्री सुरोजीत दासगुप्ता, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव और श्रीमती श्रुति गुप्ता सहित कई गणमान्य निवासी और शुभचिंतक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया।
इम्पैक्टराइज फाउंडेशन एक सामुदायिक पहल है, जो निम्न क्षेत्रों पर कार्य करेगा, वंचित बच्चों के लिए शिक्षा,जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कल्याण,स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक सहयोग, सांस्कृतिक एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियां,नागरिक जागरूकता एवं विकास फाउंडेशन का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी सामुदायिक बदलाव को बढ़ावा देना है, जिसमें नागरिक दान, स्वयंसेवा, विचार और सहयोग के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा सकें।






