ग्राम गड़ाना के सरकारी विद्यालय की जर्जर स्थिति को लेकर विधायक से लगाई गुहार

बिलासपुर:ग्राम गड़ाना स्थित सरकारी विद्यालय की जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति को लेकर वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक ने विधायक श्री लक्ष्मी राज , जिला बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है तथा विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल न होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों में भय का माहौल है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक, जो स्वयं इसी विद्यालय के पूर्व छात्र हैं, ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय भवन की जांच कराकर मरम्मत एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर की ऐसी बदहाल स्थिति अत्यंत चिंताजनक है तथा बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी विद्यालय की स्थिति सुधारने की मांग उठाई।






