बुलन्दशहर

खेत पर चारा लेने गई युवती के साथ गैर समुदाय के तीन दबंग भाईयों ने की अश्लीलता चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों को आता देख भाग निकले तीनों 

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी लिखित तहरीर, मामला दर्ज नहीं पुलिस बना रही फैसले का दबाव 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)कस्बे के एक मौहल्ला निवासी एक युवती को तीन सगे भाइयों ने जबरन रोक कर गाली गलौज करते हुए दबोच कर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उनके साथ खेत पडौसी के दो लड़के भी मौजूद थे। युवती की चीख-पुकार सुनकर लोगों को मौके पर आते देख हमलावर भाग निकले। 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के भाई ने थाने पहुंच कर पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा। पीड़ित पक्ष के अनुसार पुलिस फैसले का दबाव बना रही है।

कस्बे के मौहल्ला अट्टा निवासी एक युवती उम्र लगभग उन्नीस- बीस वर्ष बुधवार की शाम लगभग सात बजे अपने पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत पर जा रही थी। उसके खेत के पास गैर समुदाय के,कस्बे के ही तीन सगे भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। इन युवकों ने युवती से गाली गलौज शुरू कर दी। ऐतराज जताने पर तीनों ने युवती को जबरन दबोच कर उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर लोगों को मौके पर आते देख हमलावर युवक बाद में भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। पीड़िता के भाई ने गैर समुदाय के तीन तथा उनके दो अन्य साथियों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में फैसला करने का दबाव बना रही है। थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने फोन रिसीव नहीं किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!