दनकौर

लीजेंड सुपरस्टार ने जीता लीजेंड डायमंड कप का फाइनल

दनकौर :दनकौर स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित लीजेंड डायमंड कप का अहम फाइनल मुकाबला रविवार देर शाम रोमांचक माहौल में खेला गया। मैच में लीजेंड सुपरस्टार की टीम के कप्तान मनोज मास्टर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड डोमिनेटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष डागर ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 57 गेंदों में 117 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। लीजेंड सुपरस्टार की ओर से कमल नागर और सरताज सैफी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लीजेंड सुपरस्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 19वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर फाइनल अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रमोद मास्टर ने 25 गेंदों में 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि एक अन्य बल्लेबाज अमित नागर ने 44 गेंदों में 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लीजेंड डोमिनेटर्स की ओर से प्रेम नागर ने दो विकेट लिए।

आयोजन समिति के सदस्य दिनेश नागर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच देना है। इस दौरान रविन्द्र अधाना, मास्टर मनोज नागर, कमल नागर, सरताज सैफी, रणपाल नागर, असद, शिबू पहलवान, रामकुमार, देवेंद्र बाबा, संजय मास्टर, पिंकी नागर, अजीत नागर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!