बुलन्दशहर

मामूली विवाद में तीन दबंगों ने किया दो सगे भाइयों को ईंट मारकर घायल

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों को भेजा जेल 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )तीन दबंग युवकों ने मामूली विवाद के चलते गाली गलौज करते हुए दो सगे भाइयों को ईंट मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। पीड़ितों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजदों को बंदी बना कर जेल भेज दिया।

मौहल्ला अजीजाबाद निवासी अरशद पुत्र मौहम्मद अय्युब गाड़ी लेकर बुक में जा रहा था। घासमंडी में चक्की के पास तीन युवकों ने उसे रोक कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ईंट मारकर घायल कर दिया। उसका भाई अनस बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर ज़ख़्मी कर दिया। अरशद के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों महबूब,फैजान पुत्र गण रज्जन उर्फ जाट तथा शादाब पुत्र शमशेर, सभी निवासी घासमंडी कस्बा औरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर बंदी बनाकर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!