बुलन्दशहर

औरंगाबाद में भूमाफियाओं ने किया तालाब पर अवैध कब्जा 

सर्वोच्च न्यायालय,शासन प्रशासन के आदेश हुए बेमानी ,जिलाधिकारी से हुई शिकायत पर जांच के आदेश

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बा औरंगाबाद में भूमाफियाओं द्वारा भराव कराकर ,तालाब की बेशकीमती करोड़ों अरबों रुपए की ज़मीन पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को जांच पड़ताल कर अवैध कब्जे दारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

मामला बेहद संगीन है। माननीय उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2018 में पोखरों तालाबों पर अवैध कब्जों पर कड़क रुख अपनाते हुए पोखरों तालाबों की सार्वजनिक सम्पत्ति को कब्जे मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित रखने के आदेश दिए थे। इसी तरह एन टी जी ने भी पोखरों तालाबों की भूमि को संरक्षित करने के निर्देश दिए थे इसके बावजूद जनपद बुलंदशहर में इन आदेशों को धता बताते हुए भूमाफियाओं द्वारा पोखर तालाबों पर धड़ाधड़ कब्जे धड़ल्ले से किये जा रहे हैं। रिश्वतखोर अधिकारी अवैध कमाई करके इन कब्जों की ओर से मूंह फेरे मूक बने हुए हैं।

औरंगाबाद कस्बे के मौहल्ला अजीजाबाद में भूमाफियाओं की तालाब पर अवैध कब्जे की कारगुजारी की शिकायत मौहल्ला अजीजाबाद निवासी

समाजसेवी नेता रहीस कुरैशी ने जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीनस्थों को मौका मुआयना कर तालाब पर अवैध कब्जे हटाने और अवैध कब्जों के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!