बुलन्दशहर

भारत विकास परिषद गौरव के सौजन्य से दंत चिकित्सा शिविर आयोजित 

चिकित्सकों ने मुफ्त जांच कर दिये उपयोगी सुझाव 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)भारत विकास परिषद गौरव शाखा के सौजन्य से डा सूरज प्रकाश जयंती पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डी एम रोड स्थित फ्रेंड्स कार्नर पर गुरुवार को दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव गुप्ता और शाखा अध्यक्ष विजय गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में राजीव गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश सेवा है। मानव सेवा से लोक परलोक दोनों ही सुधारने संभव है

विजय गर्ग ने बताया कि समुचित देखभाल करने से दांतों की सुरक्षा बढ जाती है समय समय पर दंत विशेषज्ञ से जांच अवश्य करायें।

शिविर में दंत चिकित्सक डॉ नवीन छावड़ा और डॉ पराशर मांगलिक ने मरीजों के दांतों की निशुल्क जांच पड़ताल कर उपयोगी परामर्श दिया। उन्होने भोजन उपरांत नियमित रूप से दांतों की पेस्ट ब्रुश द्वारा साफ सफाई करने की सलाह दी और दांतों की नियमित रूप से जांच कराने में कोताही ना बरतने का आग्रह किया। उन्होने किसी भी मामूली समस्या को नज़र अंदाज़ नहीं करने की भी सलाह दी और जांच योग्य दंत विशेषज्ञ से ही कराने और झोलाछाप डॉक्टरों के चंगुल में नहीं फंसने का आग्रह किया। तथा कहा कि प्राकृतिक दांत अनमोल होते हैं।

आयोजकों ने मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता को पौधा भैट कर सम्मानित किया। साथ ही दोनों चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विजय गर्ग, के डी गुप्ता, दुष्यंत मांगलिक राकेश मित्तल सीमा गर्ग मानसी गर्ग सुनीता गोयल रंजना बंसल अनुराधा गोयल ब्रजेश गर्ग राजेन्द्र अग्रवाल सजल अग्रवाल सुरेंद्र गोयल रश्मि अग्रवाल दिनेश गोयल अजय कंसल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!