बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त ,मेन बाजार में जल भराव से व्यापारियों की आफत
अधिशासी अधिकारी के तमाम दावों की निकली हवा फुस्स

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गुरुवार सुबह अधिशासी अधिकारी ने मेन बाजार में जल भराव खत्म कराने का दावा किया लेकिन चार घंटे बाद ही औरंगाबाद के मेन बाजार में जल भराव हो गया। सड़क पर बहते गन्दे पानी से होकर गुजरने को बाध्य होना पड़ा राहगीरों को

औरंगाबाद मेन बाजार में जल भराव खत्म कराने के तमाम दावों की उस समय पोल खुल गई जब गुरुवार को दोपहर सड़क पर बहते गन्दे पानी से तालाब बन गए। लबालब भरा पानी नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं के तमाम दावों को ठैगा दिखाते नजर आया।
मेन बाजार में जल भराव की समस्या अब नई नहीं रह गई है। मामूली बारिश से मेन बाजार में जल भराव हो जाने से दुकानदारों की जान सांसत में फंसकर रह जाती है। बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने चौराहे के नाले पर लगे जाल को हटवा कर साफ सफाई कराकर जलभराव समस्या से निजात दिलाने का दावा किया। गुरुवार सुबह अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने भी मौका मुआयना कर जलभराव ना होने देने का आश्वासन दिया। लेकिन चार घंटे बाद ही तमाम दावे फुस्स हो गये। मेन बाजार में दुकानों में पानी भरने लगा और व्यापारी समस्या से जूझते नजर आए।
व्यापारियों का कहना है कि जब तक चौराहे पर स्थित नाले की चौड़ाई और गहराई नहीं बढाई जायेगी तब तक मेन बाजार में जल भराव खत्म कराने की कल्पना ही कोरी मृगतृष्णा साबित होगी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






