जामा मस्जिद के पेश इमाम के बेटे की करंट लगने से मौत
कस्बे में छा गया मातम ,पैतृक गांव दौताई गढ़मुक्तेश्वर में हुआ अंतिम संस्कार हजारों लोगों ने की शिरकत

औरंगाबाद( बुलंदशहर )जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद के बेटे मौलाना ओबेदुल्ला उम्र लगभग तीस वर्ष का जामा मस्जिद में बिजली का करंट लगने से इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव दौताई गढ़मुक्तेश्वर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद रहे।
स्टेट हाइवे स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद के बेटे मौलाना ओबैदुल्ला सोमवार को सायं लगभग साढ़े सात बजे जामा मस्जिद में अजान देने गये थे। उसी दौरान उन्हें करंट लगा। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौलाना ओबैदुल्ला का शव उनके पैतृक गांव दौताई गढ़मुक्तेश्वर ले जाया गया।
जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर हजारों लोग मौजूद रहे।इस दुखदाई घटना से पूरे कस्बे में शोक व्याप्त है।
रिपोर्टर राजेंद्रर अग्रवाल






