बुलन्दशहर
ब्लाक प्रमुख लखावटी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बांधी 51 मीटर की पगड़ी
चिटहेरा दादरी में हुआ अभिनंदन समारोह

औरंगाबाद( बुलंदशहर)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान ने अभिनंदन समारोह में 51 मीटर की पगड़ी बांध कर अनोखा स्वागत सत्कार किया।

आर वी नार्थलेंड इंस्टीट्यूट चिटहेरा दादरी में सोमवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा शिवाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को 51 मीटर की पगड़ी पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






