औरंगाबाद पुलिस ने लापता हुए मंदबुद्वि युवक को परिजनों को सौंपा
परिजनों ने की पुलिस तत्परता की सराहना

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद पुलिस ने एक मंदबुद्वि युवक को लावारिस हालत में घूमता देख पूछताछ की। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए उसके परिजनों को थाने बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और सहयोग पूर्ण कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।
कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह ने मंगलवार को एक युवक को रोड़ पर लावारिस हालत में घूमता देख पूछताछ की। वह अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस ने मानवीय रुख अपनाते हुए उसे खाना खिलाया और उसका फोटो विवरण आदि सोसल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर उसके परिजनों की तलाश सरगर्मी से शुरू की। युवक के परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को युवक इब्राहिम पुत्र सलीम निवासी आवास विकास कालोनी हापुड़ बताया। परिजनों से हुई पहचान के आधार पर पुलिस ने युवक को उनके हवाले कर दिया। बताया जाता है कि इब्राहिम काफी समय से मंदबुद्वि हालात में घर से निकल गया था और परिजन उसे तलाश रहे थे। इब्राहीम के मिल जाने पर खुशी का इजहार करते हुए उन्होने पुलिस का आभार जताया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






