बुलन्दशहर

सावन के भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सावन मास के प्रथम मंगलवार को आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्टेट हाइवे स्थित एडवोकेट गौरव कुमार अग्रवाल के कार्यालय पर सावन मास के प्रथम मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने भगवान शिव और उनके रुद्रावतार महाबली हनुमान जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भंडारे में कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने पूरी सब्जी खीर का प्रसाद श्रृद्धा पूर्वक ग्रहण किया।

व्यवस्था में दीपक गुप्ता, सुशील अग्रवाल लवली, गौरव गोयल, दीपक उर्फ़ चंकी अग्रवाल,हर्ष, सचिन,मानव, नितिन,पवन ,मनीष, देवेन्द्र कुमार, योगेश कुमार अग्रवाल, निखिल अग्रवाल एडवोकेट, आदि ने सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!