विशेष बच्चों ने हाथों से बनाए तोहफों से मंत्री का दिल जीता
मंत्री बोले- ये बच्चे समाज को संवेदनशील और समावेशी बनाने की मिसाल

नोएडा: जंमदिन पर फूल-माला नहीं, बल्कि प्यार और मेहनत से बनाए तोहफे नोएडा सेक्टर 70 फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने शुक्रवार को कुछ ऐसा ही किया। बच्चों ने केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बीएल वर्मा के दिल्ली स्थित निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपने हाथों से बनाए उपहार भेंट किए।
बच्चों ने मंत्री को लिपपैन आर्ट, हाथ से तैयार सुंदर फूल, हैंडवॉश और एक विशेष मैगजीन भेंट की। हर उपहार में बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। बच्चों के साथ उनके अभिभावक और फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रही। फाउंडेशन की टीम और डाक्टर महिपाल सिंह ने कहा कि बीएल वर्मा का दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके मार्गदर्शन से हमें सेवा के क्षेत्र में नई दिशा मिलती है।
मंत्री श्री बीएल वर्मा ने सभी बच्चों को गले लगाया और पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा इस प्रकार के प्रयास ही समाज को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाते हैं। इन बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता काबिले-तारीफ है। मेरा आशीर्वाद इनके उज्ज्वल भविष्य के साथ है। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और गर्व से भरा रहा फस्ट रिहैबवन फाउंडेशन के बच्चों को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने अपने घर बुलाया और उनके साथ काफी समय बिताया बच्चों के साथ भोजन भी किया।






