बुलन्दशहर

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ भोला सिंह का हुआ भव्य स्वागत 

राजकुमार लोधी के नेतृत्व में गणमान्य लोगों ने किया जोरदार अभिनंदन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ भोला सिंह का औरंगाबाद में रविवार को जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ सिंह पहली बार औरंगाबाद पहुंचे थे।

बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ भोला सिंह भाजपा की केंद्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय मंत्री बनने के पश्चात रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे औरंगाबाद पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के साथ भाजपा नेता को मां चामुण्डा एन्क्लेव लाया गया जहां पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी के नेतृत्व में गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। डॉ सिंह को बुके भेंट कर पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। अपने जोरदार स्वागत सत्कार से अभिभूत डॉ भोला सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जो सम्मान दिया है वह जनपद बुलंदशहर की समस्त जनता का सम्मान है। भाजपा समाज के हर वर्ग और जनसामान्य के दुःख दर्द को समझते हुए उनके उत्थान और कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर आई और उनका सफलतापूर्वक कियान्वयन सुनिश्चित कराया।

डॉ सिंह अपने काफिले के साथ जहांगीराबाद की ओर प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर गिरीश लोधी दारा लोधी पप्पू सैनी सभासद महेश लोधी मनोज चौहान अंकुर अग्रवाल एडवोकेट हेमंत गुप्ता संजय गुप्ता बब्लू लोधी बंटी वाल्मीकि महेंद्र दिवाकर, राजेश गोयल मनोज गुप्ता रिंकू लोधी आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!