सेक्टर संयोजक सम्मेलन को लेकर हुई दनकौर भाजपा मंडल की बैठक

दनकौर:आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की बैठक तेजवीर प्रधान के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने की संचालन अमित नागर ने किया जिसके मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल रहे आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 चुनाव की तैयारी को लेकर होने वाले सेक्टर संयोजक सम्मेलन को लेकर हुई अश्वनी गोयल ने बताया आने वाले चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के द्वारा सम्मेलन किया जाएगा जिसमें सभी सेक्टर संयोजक और पदाधिकारी को सम्मेलन को सफल बनाना है,
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं विपक्षी पार्टियों के द्वारा प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से लगे हुए हैं महंत योगी आदित्यनाथ जी को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं जिससे प्रदेश में आज गुंडाराज बिल्कुल खत्म है माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं प्रदेश आज खुशहाली की जिंदगी जी रहा है बहन बेटियां आज निडर होकर स्कूल कॉलेज जा रही हैं इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और मंडल अध्यक्ष हरि दत्त शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा सुमित शर्मा अमित नागर नवीन पंडित दीपक कौशिक श्रीपाल प्रजापति सुरेश रावत वेदपाल कौशिक मौजूद रहे,






