दिल्ली एनसीआर

NRAI Delhi NCR Chapter और Ownly ने उभरते फूड डिलीवरी मॉडल पर चर्चा के लिए रेस्टोरेंट समुदाय को एक मंच पर लाया

इस संवाद में रेस्टोरेंट अर्थशास्त्र, मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता और फूड डिलीवरी इकोसिस्टम में अधिक स्थिरता एवं पूर्वानुमेयता की आवश्यकता पर चर्चा की गई

नई दिल्ली : National Restaurant Association of India (NRAI) Delhi NCR Chapter, ने Ownly के साथ मिलकर नई दिल्ली के Social Connaught Place में NRAI x Ownly Partner Meet का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 200+ रेस्टोरेंट मालिकों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया और उभरते फूड डिलीवरी इकोसिस्टम पर नेटवर्किंग, संवाद एवं विचार-विमर्श किया।

इस संवाद का नेतृत्व Sandeep Anand Goyle, NRAI Delhi Chapter Head, Amit Bagga, Co-Chapter Head – Delhi, Varun Khera, NRAI Noida Chapter Head, और Goumtesh Singh, NRAI Gurugram Chapter Head ने Delhi Chapter के सदस्यों के साथ किया। Ownly की ओर से Amar Choudhary, VP – Restuarant Operations, और Rizwan Shaikh, VP-Supply ने प्रतिनिधित्व किया।

Bengaluru, Pune और Kolkata के रेस्टोरेंट समुदायों के साथ संवाद के बाद, Ownly ने इस चर्चा को Delhi NCR तक पहुंचाया, जहां रेस्टोरेंट मालिकों ने उभरते डिलीवरी मॉडल और उनके रेस्टोरेंट व्यवसायों पर संभावित प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।

Partner Meet ने Delhi NCR के रेस्टोरेंट समुदाय को Ownly के साथ सीधे संवाद करने और उसके फूड डिलीवरी मॉडल के साथ-साथ उभरते डिलीवरी मॉडल से जुड़े अवसरों एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

Ownly, Rapido का एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है, जो रेस्टोरेंट्स को ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों से जोड़ता है। इसकी प्रमुख विशेषता इसका zero-commission model है, जिसके तहत रेस्टोरेंट्स से फूड बिक्री पर पारंपरिक प्रतिशत-आधारित कमीशन नहीं लिया जाता। इसके बजाय, फूड की बिक्री और डिलीवरी को अलग रखा गया है, जिसमें डिलीवरी लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स के माध्यम से संचालित की जाती है।

रेस्टोरेंट पार्टनर्स के लिए, इस मॉडल का उद्देश्य फूड बिक्री से होने वाली आय में अधिक पूर्वानुमेयता लाना और मेन्यू की कीमतों में कमीशन लागत को शामिल करने की आवश्यकता को कम करना है। Ownly का लक्ष्य ऑनलाइन मेन्यू की कीमतों को डाइन-इन कीमतों के अधिक करीब रखने में सक्षम बनाना है, जबकि ग्राहकों से दूरी के आधार पर डिलीवरी शुल्क लिया जाता है।

प्लेटफॉर्म का व्यापक उद्देश्य एक ऐसा फूड डिलीवरी इकोसिस्टम तैयार करना है, जो रेस्टोरेंट्स को अधिक पारदर्शिता और पूर्वानुमेयता प्रदान करे, साथ ही ग्राहकों को मुख्य रूप से डिस्काउंट पर निर्भर किए बिना रोजमर्रा की बेहतर वैल्यू उपलब्ध कराए।

NRAI के लिए यह संवाद ऐसे मंच तैयार करने की दिशा में संगठन के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जहां रेस्टोरेंट व्यवसाय इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ सीधे जुड़ सकें और इंडस्ट्री को आकार देने वाले मुद्दों पर अपनी राय साझा कर सकें। अपने सिटी चैप्टर्स के माध्यम से, NRAI रेस्टोरेंट मालिकों को विचारों के आदान-प्रदान, उभरते बदलावों पर चर्चा और फूड सर्विस सेक्टर की स्थिरता को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर संवाद के अवसर प्रदान करता है।

चर्चा के दौरान उभरते फूड डिलीवरी मॉडल के लिए तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर भी जोर दिया गया: शुल्क और मूल्य निर्धारण से जुड़े स्पष्ट एवं लिखित नियम; स्थिर और पूर्वानुमेय संरचनाएं; तथा NRAI जैसे इंडस्ट्री संगठनों के साथ अधिक सहयोग, ताकि डेटा साझा किया जा सके, सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को मिलकर विकसित किया जा सके और छोटे व्यवसाय भी इस बदलाव से पीछे न रह जाएं।

इस अवसर पर Sandeep Anand Goyle, NRAI Delhi Chapter Head, ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में फूड डिलीवरी का परिदृश्य काफी बदल गया है और आज रेस्टोरेंट ऐसे मॉडल की तलाश में हैं, जो उनके संचालन के तरीके में अधिक स्पष्टता और पूर्वानुमेयता प्रदान करें। यह बातचीत केवल कमीशन तक सीमित नहीं हो सकती; यह इस बात पर भी केंद्रित है कि रेस्टोरेंट किस तरह टिकाऊ व्यवसाय तैयार कर सकते हैं और साथ ही ग्राहकों को बेहतर वैल्यू प्रदान कर सकते हैं। जैसे-जैसे यह सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, विभिन्न फूड डिलीवरी दृष्टिकोणों को समझना और रेस्टोरेंट व्यवसायों पर उनके प्रभाव का आकलन करना महत्वपूर्ण है। Ownly के साथ हुई चर्चा ने इन महत्वपूर्ण सवालों को सामने रखा और हमारे सदस्यों को इस मॉडल को समझने तथा इस पर अपने विचार साझा करने का अवसर दिया कि एक अधिक संतुलित फूड डिलीवरी इकोसिस्टम कैसा हो सकता है।”

इस अवसर पर Amit Bagga, NRAI Delhi Co-Chapter Head – Delhi, ने कहा, “Ownly फूड डिलीवरी के क्षेत्र में एक नया और प्रगतिशील दृष्टिकोण लेकर आया है, जिसमें रेस्टोरेंट्स को इकोसिस्टम के केंद्र में रखा गया है। इसका zero-commission मॉडल रेस्टोरेंट्स के लिए डिलीवरी इकोनॉमी में भागीदारी के अधिक अवसर पैदा कर सकता है, साथ ही उन्हें प्रतिस्पर्धी कीमतें पेश करने और अपने ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने की अधिक flexibility प्रदान कर सकता है। जैसे-जैसे डिलीवरी मार्केट आगे बढ़ रहा है, ऐसे मॉडल इकोसिस्टम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे अधिक रेस्टोरेंट्स और व्यवसाय संगठित डिलीवरी स्पेस का हिस्सा बन सकते हैं और व्यापक फूड सर्विस इंडस्ट्री में नए अवसर पैदा हो सकते हैं। हम इसे रेस्टोरेंट समुदाय के लिए एक सकारात्मक विकास के रूप में देखते हैं और हमारा मानना है कि अधिक भागीदारी, पहुंच और वैल्यू क्रिएशन भारत की फूड सर्विस इकोनॉमी की निरंतर वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”

शाम का समापन रेस्टोरेंट मालिकों, इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स और Ownly की टीम के बीच संवाद एवं बातचीत के साथ हुआ। चर्चा मुख्य रूप से रेस्टोरेंट अर्थशास्त्र, पारदर्शिता और फूड डिलीवरी में तकनीक की बदलती भूमिका पर केंद्रित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!