ग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा:हिंदी सप्ताह के अवसर पर भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग तथा विधि, न्याय एवं शासन संकाय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 08 सितंबर 2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों ने अपने विचारों, अनुभवों और कल्पनाओं को हिंदी कहानी के माध्यम से प्रभावी एवं सृजनात्मक रूप में अभिव्यक्त किया एवं इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को हिंदी भाषा में स्वतंत्र चिंतन, मौलिक लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया।

भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग के विभागाध्यक्ष तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. माधव गोविंद ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की ।

इस प्रतियोगिता में विधि, न्याय एवं शासन संकाय से सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका सिंह तथा भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग के प्राध्यापक रेनू यादव, डॉ. दिवाकर गरवा, डॉ आसिफ खान, डॉ. ममता कुमारी ,डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ पूजा यादव सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. आसिफ खान एवं डॉ. पूजा यादव रहे। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से डॉ. मोनिका भाटी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।

यह हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता हिंदी सप्ताह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में हिंदी के रचनात्मकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बनी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!