बुलन्दशहर

एकांग्रेस विजय संकल्प रैली में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, अपार जनसमूह उमड़ा 

चौधरी श्यौपाल सिंह ने अपने रुचिका गार्डन में किया भव्य आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)कांग्रेस विजय संकल्प रैली का भव्य आयोजन शुक्रवार को औरंगाबाद में चौधरी श्यौपाल सिंह ने अपने फार्म हाउस रुचिका गार्डन में किया। कार्यक्रम में जहां कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं ख्यातिप्राप्त सिने अभिनेता राज बब्बर सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने शिरकत की वहीं दूसरी ओर आसपास ही नहीं दूरदराज से भी अपार जनसमूह उमड़ा।

अपार जनसमूह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आजादी की दूसरी लडाई

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लड़ेगी कांग्रेस हर कुर्बानी देकर भी संविधान को खत्म नहीं होने देगी। उन्होने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को भाजपा सरकार खत्म करने पर तुली हुई है इसी रणनीति के तहत भाजपा ने वर्ष 2024 में चुनाव से पूर्व अबकी बार 400 पार का नारा देने के साथ साथ संविधान बदल डालने की बात कही लेकिन देश की जागरूक जनता ने भाजपा के तमाम मंसूबों पर पानी फेर दिया।400 पार का दावा करने वाली भाजपा को सरकार बनाने में भी दूसरी पार्टियों की मदद की जरूरत पड़ गई।

इससे पूर्व तमाम दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और परंपरा गत रीति रिवाजों के अनुसार बंब बजाकर वीर रस के गीतों का गायन करते हुए जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। चौधरी श्यौपाल सिंह की पूज्यनीय मां स्वर्गीय श्री मती चंद्र वती देवी एवं पिता स्वर्गीय श्री त्रिलोक सिंह गूर्जर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर, भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई।

आयोजकों ने विशाल माला पहनाकर आगंतुक अतिथियों का जोरदार स्वागत सत्कार किया। चौधरी श्यौपाल सिंह के पुत्रों ने आगंतुक अतिथियों को पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।ख्याति प्राप्त सिने अभिनेता राज बब्बर, सांसद सहारनपुर इमरान मसूद, विधायक संजीव आर्य हिमाचल प्रदेश प्रभारी विदित चौधरी, राशिद अल्वी, हरेंद्र अग्रवाल विवेक बंसल जयप्रकाश अग्रवाल नरेंद्र राठी, हरेंद्र राठी जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सतीश शर्मा चंद्र शेखर शर्मा, वी पी अशोक,नसीम कुरैशी राकेश भाटी प्रज्ञा गौड़,शिवराम वाल्मीकि सुभाष गांधी पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, राजकुमार शर्मा नरेंद्र त्यागी आदि दिग्गज नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध चौधरी रामरिख सिंह एडवोकेट ने की संचालन महीपाल सैनी ने किया।

इस अवसर पर सैयद अब्दुल रसीद नक़वी, शाहिद नकवी पीके शर्मा,शेरु त्यागी रानी लोधी अंबरीष वर्मा पवन शर्मा मंगलसेन शर्मा अब्बू आजाद आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!