जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजित

ग्रेटर नोएडा:जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बाल सुरक्षा एवं संरक्षण अधिनियम के प्रति जागरूकता’ कार्यशाला का आयोजन 14 सितंबर 2026 को किया गया।कार्यशाला में प्रख्यात अधिवक्ता सुश्री अंजू कुमारी ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं तथा उचित-अनुचित व्यवहार की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी असहज अथवा असुरक्षित परिस्थिति में बिना संकोच विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रही।






