जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

ग्रेटर नोएडा :जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शांति, सद्भाव, सह-अस्तित्व एवं आपसी सम्मान के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, सहयोग, सहिष्णुता तथा मानवता की भावना को विकसित करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों, प्रस्तुतियों एवं संदेशों के माध्यम से शांति का महत्व समझाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दे सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, समझ और सहयोग की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यवहार में दया, सहनशीलता और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन शांति एवं सद्भावना के संदेश के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने विद्यालय, परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान एवं शांति की भावना को बढ़ावा देंगे।






