बुलन्दशहर

उधार देने से मना करने पर दबंगों ने देवर भाभी को पीट डाला 

पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में जांच पड़ताल जारी 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)गांव बरारी में तीन युवकों ने एक परचून दुकानदार से उधार सामान लेना चाहा। दुकानदार ने मना किया तो दबंगई दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए भाई भाभी को भी मारा पीटा। घायल भाभी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच पड़ताल जारी है।

थाना क्षेत्र के सीमांत गांव बरारी में मनोज की परचून की दुकान पर गांव के तीन युवकों ने सामान खरीदा। पैसे मांगे तो बाद में देने की बात कही। दुकानदार ने उधार देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। दुकानदार का भाई संजू और भाभी ज्योति ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी मारा पीटा। संजू के ठेले की सब्जी भी सड़क पर फेंक दी। तीनों ने संजू की पत्नी ज्योति को बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया और धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल ज्योति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!