दिल्ली एनसीआर

अन्तर्राष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्लेयर भक्ति शर्मा को किया समाजसेवी भरत झा ने सम्मानित

नई दिल्ली: सुन व बोल न पाने के बावजूद अपनी प्रतिभा से देश को गौरवान्वित करने वाली अन्तर्राष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्लेयर भक्ति शर्मा को दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी भरत झा द्वारा सम्मानित किया गया। भरत झा ने बताया कि भक्ति शर्मा भारत की पहली शूटिंग महिला पैरा शूटिंग प्लेयर है, जिन्होने जूनियर वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 मेडल जीते है। भरत झा ने भक्ति शर्मा की अब तक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भक्ति शर्मा ने पंजाबी बाग क्लब शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, आनंद प्रकाश अग्रवाल शूटिंग चैंंपियनशिप में कांस्य पदक, दिल्ली राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, पंजाबी बाग क्लब शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में रजत पदक, राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक, रंडन ग्रीन वैली स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, आर्थन गेट वेज स्पोर्ट्स फाउंडेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, सिरेटी कॉन्वेंट स्कूल फरीदाबाद में प्रतियोगिता में कांस्य पदक, फर्स्ट नॉर्थ दिल्ली डिस्ट्रिक्ट ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक, पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक, जोनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक, नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक, नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप-2023 (25 मीटर) में रजत पदक, वर्ल्ड एबिलिटी गेम्स नॉर्थन रचामिसमा, (थाईलैंड) में स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 दिल्ली में कांस्य पदक, चांगवोन 2024 डब्लूएसपीएस वर्ल्ड कप (दक्षिण कोरिया) में रजत पदक (विश्व रिकॉर्ड), चांगवोन 2024 डब्लूएसपीएस वर्ल्ड कप (दक्षिण कोरिया) मिक्स्ड टीम पी6 में स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2024 (पुणे) में स्वर्ण पदक, पहला खेलो उत्सव पैरा एडिशन 2025 (पुणे) सीनियर और जूनियर में रजत पदक एवं स्वर्ण पदक

दुबई वर्ल्ड कप 2025 में रजत पदक (विश्व रिकॉर्ड), राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चौंपियनशिप 2025 जूनियर और सीनियर में रजत पदक एवं स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि भक्ति शर्मा देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!