बुलन्दशहर

दादा साहब सैयद मुराद अली का वार्षिक उर्स मनाया 

मजार पर गंगा जमुना तहज़ीब का नजारा ,हिंदू मुस्लिम भाईयों ने चढ़ाई चादरें 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)रहमतुल्लाह दादा साहब सैयद मुरादअली साहब का 389 वां वार्षिक उर्स दादा साहब की दरगाह पर धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम भाईयों ने दरगाह पर पहुंचकर श्रृद्धा भाव से दादा साहेब की मजार पर चादर चढ़ाई और सिर नवाकर अपने परिजनों की सलामती और खुशहाली की मन्नत मांगी। ऋ

श्रृद्धालुओं ने परम्परागत रीति रिवाजों के अनुसार गुड़ का प्रसाद चढ़ाया।

इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें आसपास के ही नहीं बल्कि दूर दराज से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद कस्बा दादा मुराद अली साहब के वालिद मोहतरम शाह अब्दुल अजीज साहब ने बसाया था जिनके नाम पर कस्बे के एक मौहल्ले का नाम अज़ीजाबाद है।

इस अवसर पर कव्वाली का शानदार प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। जिसमें कब्वालों ने दादा साहब की रहमतों का सारी रात गुणगान किया।

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली, सैयद हुसैन अली, सैयद अब्दुल रसीद अहमद नकवी, पूर्व चेयरमैन अख्तर मेवाती सैयद अराफात अली, हाफिज मोहम्मद जमान सुभान हुसैन, जैद अली, ताहिर मेवाती आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!