त्रिलोक गुर्जर नवादा बने राष्ट्रीय बजरंग दल गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष

दनकौर:आज कस्बा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक विशंभर दयाल राम मूर्ति देवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता माननीय गौरव राघव जी मेरठ प्रांत महामंत्री रहे प्रांत महामंत्री ने बैठक में आने वाले नवरात्रों में सामूहिक कन्या पूजन दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन व जिले में हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य कार्य कर्ताओं को दिया गया बैठक में जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया त्रिलोक गुर्जर नवादा को राष्ट्रीय बजरंग दल का गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया रेखा गुर्जर को ओजस्विनी परिषद का जिलाध्यक्ष , जूली शर्मा को जिला उपाध्यक्ष,गौरव नागर को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला मंत्री, योगिंद्र भाटी को जिला मंत्री, एडवोकेट अनित भाटी को हिन्दू एडवोकेट फोरम का जिला अध्यक्ष, डा अजय शर्मा को इंडिया हेल्थ लाइन का जिला अध्यक्ष ,पंकज ठाकुर को जिला हनुमान चालीसा प्रमुख, कपिल भाटी को ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष,दीपक शर्मा को ग्रेटर नोएडा गौरक्षक प्रमुख, चेतन शर्मा को विद्यार्थी जिला परिषद का जिला उपाध्यक्ष, विकास शर्मा को जेवर नगर अध्यक्ष,वीरेन्द्र छोकर को जेवर का गोरक्षा प्रमुख,अमित प्रजापति को दनकौर कस्बा का नगर अध्यक्ष, आकाश को दनकौर देहात का गोरक्षक प्रमुख मनोनीत किया गया और दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की
इस मौके पर संजीव सालवान जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, संदीप तवर जिला महामंत्री, लीलू प्रधान ग्रेटर नोएडा देहात अध्यक्ष, संजीव कुमार, राघव सिंह, तेज सिंह,अजय ठाकुर,सविता जी,नरेंद्र भाटी,दीपक भाटी, संजय नवादा, सत्ते कनारसी, मेजर नागर,सोनू नागर, गोविन्द राजपुर, बृजेश राजपूत,नितिन राजपूत ,अमन दुबे, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे,






