बुलन्दशहर

गांधी शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय लखावटी में हुआ ध्वजारोहण

गोष्ठी आयोजित श्रृद्धा पूर्वक नमन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के यशश्वी प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण किया गया और विचार गोष्ठी आयोजित कर दोनों महानुभावों को श्रृद्धा पूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने ध्वजारोहण करके किया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि देश को आज भी गांधीजी व शास्त्री जी के आदर्शों की बहुत आवश्यकता है। युवा पीढ़ी उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज के हित में काम करें।

“”महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सपनों का भारत ” विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने दोनों महान आत्माओं के जीवन आदर्श और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं, मुख्य प्राक्टर प्रोफेसर ए के शर्मा, समन्वयक प्रो बीके प्रसाद आदि मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता डॉ आर चंद्रा रहे। संचालन प्रो आर के सिंह ने किया।

सभी विद्यार्थियों शिक्षकों कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने गांधी शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त राष्टृ निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!