गांधी शास्त्री जयंती पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी ,देशभक्ति नारे बुलंद किए
अमरसिंह इंटर कालेज लखावटी में हुआ आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी के छात्र छात्राओं ने गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली। बच्चों ने जोर-शोर से नारे बुलंद कर देशप्रेम की अलख जगाई।

प्रभात फेरी का शुभारंभ विद्यालय परिसर से स्काउट गाइड कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय एवं स्काउट गाइड डृैस में सुसज्जित स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी अमर रहें। लालबहादुर शास्त्री अमर रहें। रायबहादुर चौधरी अमर सिंह अमर रहें। भारत माता की जय जय जवान जय किसान । के नारे बुलंद कर देश प्रेम की अलख जगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पंजाब नेशनल बैंक से होती हुई प्रभात फेरी विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। बच्चों को अल्पाहार कराया गया। स्काउट गाइड अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय के साथ साथ अध्यापक संजीव कुमार रामेंद्र सिंह चंद्रमोली शुक्ल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






