भरत मिलाप की लीला का सजीव मंचन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )रामलीला स्टेज़ पर भरत मिलाप की लीला का सजीव मंचन हुआ। श्री राम से मिलने वन में पहुंचे भरत को राम के चरणों में देख दर्शक भावविभोर हो कह उठे भाई हो तो भरत जैसा।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला का सोमवार की रात्रि में शुभारंभ ओमवीर सिंह और अतुल गर्ग , मुकुल गर्ग ने भगवान श्री राम की आरती उतार कर किया। मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल व डायरेक्टर पुनीत सिंघल ने अतिथियों को रामनामी पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात मंडल के लोकप्रिय स्थानीय शौकिया कलाकारों ने डायरेक्टर पुनीत सिंघल के नेतृत्व में भरत शत्रुघ्न की ननिहाल से अयोध्या वापसी, सूनी अयोध्या देख भरत का अनहोनी की आशंकाओं में घिरना, भरत द्वारा पिता दशरथ के स्वर्गवास और रामवन गमन के दुखद समाचार से व्यथित हो माता केकई को कटु वचन सुनाना, शत्रुघ्न द्वारा कुटिल षड्यंत्र कारी मंथरा की पिटाई, भरत जी द्वारा राम को वापस लेने वन गमन, वन में जयंत द्वारा सीता जी के पैर में चौंच मारकर घायल करने और श्री राम द्वारा जयंत की आंख फोड़ सबक सिखाना, तथा भरत मिलाप की लीला का सजीव मंचन किया गया।
मंच संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। ध्रुव कुमार सिंघल, दीपक अग्रवाल दीनू सचिन कुमार नितिन सिंघल निखिल सिंघल एडवोकेट संजय वर्मा मंगलसेन शर्मा हरेंद्र लोधी राजेश गर्ग टीनू गौरव गोयल राजेश गोयल आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।
रिपोर्टर- राजेन्द्र अग्रवाल






