राजकुमार लोधी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष
हाई कमान ने जताया विश्वास सौंपा नवीन दायित्व

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बा औरंगाबाद निवासी पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी जो कि नगर पंचायत औरंगाबाद में नामित सभासद मनोनीत किए गए थे उनको भाजपा हाई कमान ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें भाजपा ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
नई अहम जिम्मेदारी मिलने से राजू लोधी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होने राजू लोधी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।
विदित हो कि राजू लोधी पर हाल ही में थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। राजू लोधी ने इस कार्रवाई को एक क्षेत्रीय विधायक एवं कुछ असरदार लोगों द्वारा उनकी छवि धूमिल करने की गरज से रचे गए राजनीतिक मतभेदों और षड्यंत्र के तहत की गई कार्रवाई करार दिया था। राजू लोधी पर पुलिसिया कार्रवाई से जनपद की राजनीति में उबाल आ गया था और भाजपा सांसद जिलाध्यक्ष, सहित तमाम पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई पर खुलकर विरोध जताया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया और तत्कालीन थानाध्यक्ष मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। विधानसभा चुनावों में अंदर घात की संभावनाओं के चलते राजू लोधी के प्रति नेतृत्व ने पुनः विश्वास जताते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंप कर उन्हें मनाने का भरसक प्रयास किया है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






