शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी की धूमधाम से निकल गई शोभा यात्रा
अट्ठारह गोत्र हुए घोड़े पर सवार, महाकाल की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, अग्रसेन बने जयप्रकाश गुप्ता

औरंगाबाद (बुलंदशहर )वैश्य समाज के जनक महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में वैश्य समाज के अट्ठारह गोत्रों के प्रतीक अश्वारोही आकर्षक का केंद्र रहे। महाकाल की झांकी ने लोगों का दिल जीत लिया। महाकाल की झांकी कस्बा निवासी शोभना सैनी ने मनोयोग पूर्वक सुसज्जित की थी,

श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार की देर शाम स्टेट हाइवे स्थित नवनीत कुमार गिनीत कुमार के प्रतिष्ठान से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी का शुभारंभ राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल उर्फ रज्जू आढ़ती ने, महाराज अग्रसेन की झांकी का भाजपा नेता नामित सभासद नरेश तायल ने, मां लक्ष्मी की झांकी का सुरेश चंद्र अग्रवाल ने तथा महाकाल की झांकी का शुभारंभ रामलीला कमेटी अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल एवं राजेश गोयल ने फीता काट कर पूजा अर्चना करने के साथ किया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के सभी अट्ठारह गोत्रों के प्रतीक सुसज्जित अश्वों पर सवार होकर चल रहे थे। महाराज अग्रसेन का स्वरूप जयप्रकाश गुप्ता मूढ़ी बकापुर वालों ने धारण किया।
जय हिन्द बैंड ने मनोहारी धुनों पर भक्ति गीतों का अजब समां बांधा। कस्बे में जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया।
कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा नागेश्वर मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में अग्रबंधुओं ने महाराज अग्रसेन की आरती उतारी और भोग लगाया। महा आरती और भोग के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शोभायात्रा में थाना प्रभारी सुखवीर सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सोबरन सिंह लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा उप निरीक्षक दानिश रज़ा आदि भारी पुलिस बल तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाए रहे।
इस अवसर पर नितिन सिंघल,अंकुर अग्रवाल एडवोकेट दीपक सिंघल,नीरज अग्रवाल मोहक बंसल चेतन कंसल दीपक गुप्ता मनोज गुप्ता सुशील अग्रवाल शिवकुमार गुप्ता विजय कंसल नवनीत गुप्ता प्रमोद गुप्ता विनोद कुमार अग्रवाल कैलाश कुमार अग्रवाल आलोक कुमार संजय बंसल विपिन बंसल दीपक अग्रवाल दीनू बौबी शर्मा,नवनीत अग्रवाल पुष्कर अग्रवाल,शयंकी अग्रवाल , गौरव अग्रवाल एडवोकेट, निखिल कुमार सिंघल एडवोकेट, राजीव कौशल पुनीत सिंघल गौरव बंसल मोहित अग्रवाल मिक्की विजय कुमार गुप्ता सतीश कुमार मोहित कुमार रोहित कुमार गौरव गर्ग मनोज गर्ग शिवम् गर्ग आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






