दनकौर

डायट में मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

दनकौर: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

यह कार्यक्रम डायट की प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक श्रीमती अर्चना गुप्ता के कुशल दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षुओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल जी के योगदान पर सारगर्भित विचार रखे।

प्रतियोगिता में द्वितीय सेमेस्टर की प्रज्ञा ने प्रथम, चतुर्थ सेमेस्टर की अनु ने द्वितीय तथा प्रथम सेमेस्टर की आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुश्री रीना भारतीय, श्री संदीप कुमार, श्री भूपेन्द्र, श्री धनराज, श्री भोला सहित समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!