ग्रेटर नोएडा

भाजयुमो उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर के लाल, जन-जन के चहेते, ऊर्जावान युवा नेता अन्नू पंडित (सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो, उत्तर प्रदेश एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजयुमो, गौतमबुद्ध नगर) के कुशल नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गोल चक्कर पर भाजयुमो उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सर्व समाज के हजारों युवाओं और सैकड़ों गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों, अनेकों अधिवक्ता, वार्ड पार्षद, कई ग्राम प्रधानों आदि जन प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं ने डॉ. रोहित मिश्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले, दो डीजे सिस्टम, जेसीबी, आतिशबाजी, फूल मालाओं, पुष्प वर्षा एवं ढोल आदि से जैतपुर गोल चक्कर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम में डॉ. रोहित मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका, उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया, अन्नू पंडित के कुशल प्रबंधन आदि की तारीफें करते हुए पीठ थपथपाते हुए मंच से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा – _”सुना है समुंदर को बड़ा गुमान आया है, तो आप युवा साथियों ने कहा फिर ले चलो मेरी कश्ती उधर जिधर तूफान आया है… आप वही लोग हैं जो तूफानों से लड़ना जानते हैं।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजयुमो की सूची में देरी इसलिए है क्योंकि अध्यक्ष किसी के दबाव में आने वाला नहीं है और अपने भाइयों के लिए पहले भी खड़ा था, आज भी खड़ा है और भविष्य में भी मजबूती से खड़ा रहेगा।

उनके ओजस्वी भाषण को सुनकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनका स्वागत किया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि “डॉ. रोहित मिश्रा ने अपने शानदार विचारों से दिल जीत लिया।”

कार्यक्रम के दौरान “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, युवा मोर्चा जिंदाबाद, मोदी योगी जिंदाबाद, डॉ. रोहित मिश्रा जिंदाबाद, अन्नू पंडित जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में अन्नू पंडित ने पधारे हुए सभी युवाओं एवं समस्त गणमान्य वरिष्ठ जनों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!