जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया राजघाट दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा: जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल,स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा द्वारा कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राजघाट, दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, राष्ट्रीय धरोहर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट का अवलोकन किया। राजघाट का शांत एवं प्रेरणादायक वातावरण विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अनुभव रहा Iइस शैक्षिक भ्रमण ने विद्यार्थियों में देश के इतिहास एवं राष्ट्रीय धरोहर के प्रति सम्मान की भावना विकसित की। साथ ही, उन्होंने यह भी सीखा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी हमारे जीवन में अत्यंत प्रासंगिक हैं।
यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार रहा। इसने कक्षा से बाहर सीखने और अनुभवों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने का एक सुंदर अवसर प्रदान किया।






